भाजपा नेता ने जहर खाकर की आत्महत्या, अंतिम बयान में कांग्रेस नेता पर लगाए सनसनीखेज आरोप
खंडवा।
मध्य प्रदेश के खंडवा में सूदखोर से तंग आकर भाजपा नेता व ठेकेदार जितेंद्र 'जीतू' चौधरी ने जहर गटक लिया जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के पूर्व मृतक के बयान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें प्रताड़ित करने वाले युवक का नाम भी बताया गया है फिलहाल पुलिस ने इस मामले मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। मोघट थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी जितेंद्र चौधरी ने कर्ज से तंग आकर सल्फास गटक लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृत्यु पूर्व बयान: कांग्रेस नेता पर प्रताड़ना का आरोप
मौत से पहले दिए बयान में जीतू चौधरी ने कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर प्रताड़ना और कर्ज वसूली के नाम पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया था। सूत्रों के मुताबिक, सकरगाये से जुड़े लेन-देन ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा