नेतन्याहू बोले- खामेनेई की हत्या से जंग खत्म होगी
-
ईरान की इजराइली शहरों में रातभर बमबारी
- ट्रम्प की तुरंत तेहरान खाली करने की चेतावनी
तेहरान/तेल अवीव । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की राजधानी तेहरान में रहने वाले सभी लोगों को तुरंत शहर खाली करने की चेतावनी जारी की। उन्होंने मंगलवार (भारतीय समय के मुताबिक) को कहा कि ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करना मूर्खता है। वहीं, इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग खत्म करने को लेकर कहा कि खामेनेई की हत्या से जंग बढ़ेगी नहीं, बल्कि खत्म होगी। इस बीच इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी रहा। इजराइल ने तेहरान पर सोमवार रात कई बार एयरस्ट्राइक की। वहीं, ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव और हाइफा पर बमबारी की। इजराइली हमलों में अब 224 ईरानी मारे जा चुके है, जबकि 1,481 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं।
इजराइली राजदूत बोले- US ही फोर्डो पर हमला कर सकता है
अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर ने कहा कि अमेरिका ही फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर हमला करने के काबिल है। लीटर ने कहा कि सिर्फ अमेरिका के पास ऐसा बम है जो इतनी गहराई तक नुकसान पहुंचा सकता है। ईरान का फोर्डो न्यूक्लियर साइट ईरान के कोम शहर के पास पहाड़ों के नीच गहराई में बना हुआ है। इसमें एडवांस सेंट्रीफ्यूज लगे हुए हैं जो यूरोनियम को शुद्ध करते हैं। परमाणु हथियार बनाने के लिए यूरेनियम का कम से कम 90% तक शुद्ध होना जरूरी है। राजदूत लीटर ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में ईरान पर और बड़ा हमला हो सकता है। उन्होंने कहा कि गुरुवार या फिर शुक्रवार को कुछ ऐसा होगा जो बाकी सारे ऑपरेशन को मामूली बना देगा।

आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय में जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं POSH कार्यशाला का आयोजन
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन