• आतिशी और भगवंत मान भी साथ
  • बोले- सीएम सैनी पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज चुनाव आयोग ऑफिस पहुंचे। दिल्ली की सीएम आतिशी और पंजाब सीएम भगवंत मान भी साथ पहुंचे हैं। इससे पहले केजरीवाल ने कहा- हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में जहरीला पानी भेजकर और दिल्ली में आर्टिफिशियल वॉटर क्राइसिस पैदा करने की कोशिश करके अपराध किया है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा- भले ही हमने अपॉइंटमेंट नहीं लिया है, हम चुनाव आयोग जा रहे हैं। हम 7 पीपीएम अमोनिया वाले यमुना के पानी की तीन बोतल लेकर उन्हें सौंप रहे हैं। हम चुनाव आयोग को देश के सामने उस पानी को पीने की चुनौती देते हैं। पूरा मामला यमुना जहर विवाद से जुड़ा है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर 5 सवाल किए थे। आयोग ने पूछा था- यमुना के पानी में किस जगह जहर मिला, सबूत दें। अमोनिया के बढ़ते लेवल के मुद्दे को जहर आदि के आरोपों से मिलाए बिना 31 जनवरी सुबह 11 बजे तक जवाब दें, वर्ना कार्रवाई की जाएगी। इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा था- दिल्ली में खुलेआम पैसे और चादरें बांटी जा रही हैं। चुनाव आयोग इस पर कार्रवाई नहीं करता। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार राजनीति कर रहे हैं। यमुना के पानी की 3 बोतलें भेजेंगे। राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में पानी पीकर दिखा दें।