केजरीवाल पंजाब के आप विधायकों से मिले, कहा
- दिल्ली में पैसे-गुंडागर्दी से हारे
- मान बोले- पंजाब का मॉडल देश को दिखाएंगे
रूषतम जाखड़। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पंजाब कांग्रेस के 30 आप विधायकों के उनके संपर्क में होने से उथल-पुथल मची हुई है। इसी बीच आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के पार्टी विधायकों से मीटिंग की। दिल्ली स्थित पंजाब सीएम के कपूरथला हाउस में यह मीटिंग आधे घंटे चली। मीटिंग में दिल्ली चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा- हमने दिल्ली में मजबूती से लड़ाई लड़ी है। पैसा, बेइमानी और गुंडागर्दी से कोई जीत भी गया तो अपने आप को कमजोर नहीं समझना है। हमें और मजबूत होकर अगला इलेक्शन लड़ना है। केजरीवाल ने विधायकों को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रख काम करने को कहा। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब को ऐसा मॉडल स्टेट बना देंगे कि इसे पूरा देश देखेगा। पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि दिल्ली और पंजाब सरकार के बीच जो नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट हुआ था, वह एग्रीमेंट जारी रहेगा।

'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
मध्य प्रदेश में जीवनरक्षक कानून लागू, शहर-गांव के लिए तय हुई गोल्डन टाइम सीमा
48 घंटे में बदला छात्र आंदोलन का पूरा घटनाक्रम, CJP प्रदर्शन बना सियासी मुद्दा
इंदौर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, टंट्याभील चौराहे पर NEET पेपर लीक के खिलाफ जुटी भीड़