कटरा-श्रीनगर वंदे भारत का ट्रायल पूरा
- माइनस 10डिग्री में भी चलेगी
- कोच और बाथरूम में हीटर
- फरवरी से शुरू हो सकती है
श्रीनगर। कश्मीर जाने के लिए ट्रेन संख्या 244027, वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दूसरी ट्रेनों का इंतजार कर रहे सैकड़ों यात्री यह सुनकर भारत माता की जय के नारे लगाए। यह खुशी इसलिए थी, क्योंकि जम्मू-कश्मीर को पहली बार वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। शनिवार को इसका ट्रायल पूरा हुआ। ट्रेन सुबह 8 बजे कटरा से रवाना हुई और 11 बजे कश्मीर के अंतिम स्टेशन श्रीनगर पहुंची। यानी 160 किलोमीटर का सफर 3 घंटे में पूरा किया। जम्मू-कश्मीर में चलने वाली यह ट्रेन खास तौर पर कश्मीर के मौसम के हिसाब से डिजाइन की गई है। बर्फबारी में भी यह आसानी से चलेगी। ट्रेन में लगा हीटिंग सिस्टम पानी की टंकियों और बायो-टॉयलेट को जमने से रोकेगा। ड्राइवर का विंडशील्ड और एयर ब्रेक माइनस टेंपरेचर में भी काम करेगा। पीएम फरवरी में इसका उद्घाटन कर सकते हैं। 11 जनवरी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक प्रोजेक्ट सपना सच होने जैसा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?