कटनी: फिर विवादों में बीजेपी विधायक संजय पाठक, 50 साल पुरानी जमीन कब्जाने के आरोप पर कलेक्टर-एसपी ने शुरू की जांच!
कटनी।
कटनी जिले के विजयराघवगढ़ के विधायक संजय पाठक पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगा है। उनपर एक परिवार ने अपनी 50 साल पुरानी जमीन खाली कराने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि विधायक संजय पाठक का नाम लेकर हमसे जमीन खाली करने को कहा जा रहा है। इतना ही नहीं, विरोध जताने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। परिवार ने इस संबंध में जिले के कलेक्टर-एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। परिवार ने सुरक्षा भी मांगी है। जिला प्रशासन ने शिकायत पर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। बता दें कि एक हथियार डीलर ने भी संजय पाठक के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई है जिसपर सुनवाई चल रही है। कटनी के ग्राम चाका के परिवार ने विधायक संजय पाठक पर जमीन खाली कराने का आरोप लगाया। इसी के साथ कटनी में सहारा समूह की जमीन से जुड़ा विवाद एक बार फिर सामने आया है। चाका के परिवार ने मामले की कलेक्टर और एसपी को शिकायत की है।
संजय पाठक का नाम लेकर 50 साल से काबिज जमीन खाली कराने का दबाव
परिवार का दावा है कि नायसा देवबिल्ड निजी लिमिटेड ने सहारा कंपनी की जमीन खरीदी है और मुख्य मार्ग निकालने के लिए उनकी जमीन खाली कराई जा रही है। आरोप लगाया गया है कि विधायक संजय पाठक का नाम लेकर उनकी करीब 50 साल से काबिज जमीन खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है।
शिकायतकर्ता उमाशंकर चौधरी, लक्ष्मी, अरुण सहित अन्य ने बताया कि ग्राम चाका में उनका परिवार कई सालों से खेती कर रहा है। उनके पिता वर्ष 1978 से शासकीय चरागाह भूमि पर खेती कर रहे हैं। चाका स्थित यह जमीन करीब 2.55 हेक्टेयर है।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
पीडि़त परिवार ने आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से कुछ लोग विधायक संजय पाठक का नाम लेकर जमीन खाली करने को कह रहे हैं। कंपनी के कर्मचारी जेसीबी से समतलीकरण कर रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। परिवार ने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए सुरक्षा की मांग की है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ईओडब्ल्यू और ईडी तक शिकायतें
उल्लेखनीय है कि कटनी-जबलपुर क्षेत्र में सहारा समूह की जमीनों की खरीद- फरोख्त को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं। ईओडब्ल्यू और ईडी तक शिकायतें पहुंच चुकी हैं।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हर्ष फायरिंग की कीमत: जश्न की गोली ने ली जान, BJP विधायक को मिली सजा
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ी ताकत
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, शिक्षिका की मौत मामले में वकील पर केस
बिहार में न्याय व्यवस्था होगी और तेज, सम्राट चौधरी सरकार का अहम फैसला
महिला के पेट पर लात मारने का आरोप, 6 माह की गर्भावस्था में जुड़वा बच्चों की मौत