कटनी: TI ने सरकारी हथियारों के साथ खिंचवाई फोटो, SP ने थमा दिया नोटिस, हो सकती है बड़ी विभागीय कार्रवाई
कटनी।
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सोशल मीडिया पर पुलिस अनुशासन से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। बाकल थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रतीक्षा सिंह चंदेल ने 2 अक्टूबर 2025 को थाने में रखे सरकारी अस्त्र-शस्त्रों के साथ फोटो खिंचवाकर उसे अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड कर दिया। इस कार्रवाई को पुलिस मुख्यालय भोपाल ने गंभीर उल्लंघन माना। गोपनीय हथियारों की तस्वीरें सार्वजनिक करना पुलिस अनुशासन के नियमों का उल्लंघन है। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को शो-कॉज नोटिस जारी किया और जवाब तलब किया है। पुलिस महकमे में इस मामले को अनुशासनहीनता का उदाहरण माना जा रहा है। इसके चलते भविष्य में विभागीय कार्रवाई भी संभव है।

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित