इस्तीफे के बाद से गायब हो गए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कपिल ने सिब्बल ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, सबकी खबर।
देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को शुरू से लेकर अब तक एक सस्पेंस बना हुआ हैं जिस तरह से उन्होंने बडे ही अचानक तरीके से अपना इस्तीफा दिया था तब से लेकर आज तक उनका रहस्य बना हुआ हैं। कई खबरें मीडिया में चल रही हैं कई अफवाहों का बाजार उनको लेकर गर्म है। लेकिन आज खबर यह है कि देश के पूर्व उपराष्ट्रपति रहस्यमय ढंग से लापता हैं। आखिर उन्हें जमीन निगल गई या वो आसमान के पार चले गए। वो कहां चले गए? यह रहस्य बन गया है। जिस ढंग से उन्होंने इस्तीफा दिया था वो भी रहस्य है। लेकिन अब वो कहां है? इसको लेकर कपिल सिब्बल ने हैवियस्ट कॉर्पस लगाने का ऐलान किया है। तो आखिर वो हैं कहां? किन परिस्थितियों में है? चर्चा तो यह भी कि उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है। इमरजेंसी के बाद हमने इस शब्द को लगभग भूल गए थे। इमरजेंसी के समय किया गया था या किसी राज्य में कोई बहुत बड़ा आपातकाल आ जाए तो हाउस अरेस्ट। हाउस अरेस्ट का शब्द हमने दुनिया के तमाम सारे देशों में तो सुना था लेकिन भारत में पहली बार यह शब्द प्रचलन में आ रहा है कि देश के उपराष्ट्रपति रहे जगदीप धनखड़ 22 जुलाई से और आज तक हाउस अरेस्ट है। बहुत से लोगों को अब उनकी चिंता सता रही है और उन्हीं में से एक व्यक्ति हैं कपिल सिब्बल। कपिल सिब्बल इस देश के जानेमाने अधिवक्ता हैं। राज्यसभा में सदस्य हैं। कांग्रेस के बड़े लीडर रहे हैं। उन्होंने जो कुछ कहा उसको देश को सुनना चाहिए और समझना चाहिए। उनका यह कहना है कि
आखिर जगदीप धनखड़ गए कहां? मतलब बड़ा सवाल है और यह कपिल सिब्बल के जरिए पूरे देश को सोचने पर विवश होना पड़ रहा है कि वह मामूली आदमी नहीं थे। पश्चिम बंगाल में राज्यपाल थे, उपराष्ट्रपति रहे और ऐसा व्यक्ति जिसने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के सामने अपनी रीढ़ की हड्डी को शायद निकाल के अलग रख दिया। कैचुओं की तरह चलते थे उनके आगे। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ? क्या उन्होंने अपनी रीढ़ की हड्डी लगा ली? इस बात की नाराजगी हो गई? क्या वे लगातार अपने पद के अनुरूप कार्य कर रहे थे? सरकार के दबाव में नहीं आ रहे थे? क्या बात हुई है? आखिर ऐसा क्या हुआ? और सबसे बड़ा सवाल आप भारत सरकार को तत्काल इस बात की सफाई देना चाहिए कि क्या जगदीप धनखड़ हाउस अरेस्ट हैं। क्या वे उसी उपराष्ट्रपति भवन में रहे रह रहे हैं या कहीं और ले जाया गया उनको? अभी उपराष्ट्रपति भवन खाली नहीं करा गया। पिछले दिनों खबर छपी थी कि उनके कार्यालय पर छापा डला है। उनका बंगले को खाली कराने का नोटिस दिया गया है। तो इस खबर को पीआईबी ने इन खबरों को फेक चेक के ज ए गलत बताया कि कोई नोटिस नहीं दिया गया। तो अब जब देश के सबसे बड़े वकील मतलब सबसे बड़े वकीलों में से एक कपिल सिब्बल यह बात कह रहे हैं कि वो कहां गए तो उसको 48 घंटे बाद भी भारत सरकार इसका जवाब क्यों नहीं दे पा रही है? क्या वाकई इस समय देश के उपराष्ट्रपति रहे? धनखड़ हाउस अरेस्ट हैं। निश्चित तौर पे यह बहुत बड़ा डराने वाली बातें हैं। यदि ऐसा हो रहा है तो भारत देश किस दिशा में जा रहा है? देश की 140 करोड़ जनता को विचार जरूर करना पड़ेगा। बिल्कुल यह बहुत चिंतनीय है। बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगने वाली है। कपिल सिब्बल ने इस तरह से एक बात कही है। कपिल सिब्बल पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। कहीं ना कहीं सरकार के निशाने पर भी रहते हैं और उन्होंने एक बहुत बड़ी बात कही है। ये ऐसा कौन सा चलन आ गया है सियासत में लोकतंत्र में कि कोई भी सवाल है उसका जवाब आज जनता सरकार से मांग रही है।

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना