कांवडियों का सड़क पर हंगामा: डीसीएम में लगाई आग
- पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को शांत कराया
शाहजहाँपुर। शाहजहांपुर में कलान के पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर हंगामा कर दिया। मांस की दुर्गंध आने पर डीसीएम में आग लगा दी। शाहजहांपुर जिले में बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के डीसीएम वाहन से मांस की दुर्गंध आने पर कांवड़िये भड़क गए। नाराज कांवड़ियों ने डीसीएम में आग लगा दी। जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को शांत कराया। डीसीएम में हड्डी भरी हुई थी। शिवतेरस पर बृहस्पतिवार सुबह कलान में पटना देवकली मंदिर में कांवड़िये जलाभिषेक करने जा रहे थे। इसी मार्ग पर डीसीएम से दुर्गंध आने पर कांवड़ियों ने रोकने का प्रयास किया। चालक के रोकने के बजाये रफ्तार बढ़ा दी। कांवड़ियों ने उसे किसी तरह रोक लिया। इस बीच चालक मौके से भाग गया। मांस होने की आशंका पर कांवड़ियों ने डीसीएम में आग लगा दी। कुछ देर में पूरी डीसीएम जल गई। सूचना पर कलान और परौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को शांत किया। इसके बाद डीसीएम को किनारे खड़ा करा दिया है। लोगों में आक्रोश था कि तीन थाना क्षेत्रों को पार कर वाहन कैसे इस रूट में आया था। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग