सीरिया की बदनाम सेडनाया जेल का जज गिरफ्तार
- हजारों लोगों को स्लॉटर हाउस में डालने का आरोप
- कैदियों के परिवार से लूटे 1500 करोड़
दमिश्क। सीरिया में बशर अल असद के राष्ट्रपति रहते बदनाम सेडनाया जेल में हजारों लोगों को मौत की सजा देने वाले टॉप मिलिट्री जज मोहम्मद कंजू अल-हसन को गिरफ्तार कर लिया गया है। कंजू हसन की गिरफ्तारी सीरिया में हाल ही में हुए विद्रोह के बाद सबसे टॉप लेवल की गिरफ्तारी है। कंजू अल-हसन 2011 से 2014 तक सीरिया की मिलिट्री कोर्ट का जज था। इस दौरान उसने हजारों लोगों को मौत की सजा दी थी। कंजू हसन पर आरोप है कि कैदियों के रिश्तेदारों से उसने अलग-अलग तरीकों से 1500 करोड़ रुपए वसूले थे। ब्रिटेन की सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक कंजू हसन को 20 अन्य लोगों के साथ गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। सीरिया के अंतरिम गृह मंत्री मोहम्मद अब्देल रहमान ने बताया कि ततूंस प्रांत में छिपे कंजू अल-हसन को गिरफ्तार करने के दौरान सरकार के 14 सैनिकों की मौत हो गई। सीरिया में नागरिकों के दमन की वजह से 2023 में ब्रिटेन सरकार ने कंजू अल-हसन पर बैन लगा दिया था। कंजू सेडनाया जेल में अमानवीय अपराधों के लिए जिम्मेदार था।

बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन