झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन
- बाथरूम में फिसलकर गिरने से सिर में आई थी चोट
- दिल्ली में चल रहा था इलाज
रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने दिल्ली में ओपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। सिर में गंभीर चोट की वजह से वो 2अगस्त से इलाजरत थे। दो अगस्त शनिवार तड़के घोड़ाबांधा स्थित आवास में बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें एयर लिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया। वहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपोलो अस्पताल ने उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। परिजनों के मुताबिक वे दो अगस्त को मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए सुबह 4:30 बजे उठे। बाथरूम गए, जहां यह घटना हो गई। परिवार के लोग उन्हें लेकर तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद स्थिति को गंभीर बताया। उनके ब्रेन में ब्लड क्लॉट हो गया था। फिर उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने का फैसला लिया गया। सुबह 9:30 बजे सोनारी एयरपोर्ट से एयर एम्बुलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाया गया। वहां अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी।

“बंगाल जीतकर दिल्ली पर कब्जा”: ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला
जबलपुर से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें 16 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
प्यासे शहर की परेशानी बढ़ी: दूषित पानी पर मंच का विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
CM कुर्सी पर खींचतान के बीच दिल्ली पहुंचे डिप्टी CM, बोले- हवा खाने नहीं आया