लाड़ली बहनों के खातों में आए 1541 करोड़ रुपए:झाबुआ में CM बोले-जो कांग्रेसी कहते हैं बहनें दारू पीती हैं, उन्हें घर-मोहल्ले में घुसने मत देना
भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को झाबुआ के पेटलावद से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपए की 28वीं किश्त ट्रांसफर की है। हर लाभार्थी के अकाउंट में 1250-1250 रुपए आए हैं। सीएम ने कहा कि इस दीपावली के बाद 1500 रुपए लाड़ली बहनों के खाते में दिए जाएंगे। सीएम ने इसके अलावा, जिले के 345.34 करोड़ रुपए लागत के 72 से ज्यादा विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसमें अलग-अलग विभागों के 194.56 करोड़ रुपए लागत के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 150.78 करोड़ रुपए लागत के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
कांग्रेस ने बहनों को फूटी कौड़ी नहीं दी
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेसी कहते हैं कि बहनें दारू पी जाती हैं। ऐसे कांग्रेसियों को घर में घुसने मत देना। वे मोहल्ले में आएं, तो आने मत देना। बहनों का अपमान कभी बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। बहनों को अपमानित करते हैं। कांग्रेस ने कभी बहनों को फूटी कौड़ी नहीं दी। कभी बहनों की चिंता नहीं की। कांग्रेसी केवल वोट मांगते हैं। झूठ बोलते हैं।
रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं
सीएम ने कहा कि अब लोगों को काम के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यहीं झाबुआ में रोजगार के अवसर मिलेंगे। पांच लाख तक का बीमा सरकार की तरफ से नि:शुल्क होगा। इसकी शुरुआत झाबुआ जिले से होगी। सीएम ने अफसरों को निर्देशित किया कि किसानों को कोई परेशानी नहीं आना चाहिए। सीमा पर जवान और खेत में किसान, दोनों बराबर होते हैं। सीएम ने 17 सितंबर को पीएम मोदी के कार्यक्रम में आने का आमंत्रण भी लोगों को दिया।

नए स्मार्टफोन नथिंग फोन (4ए) की है आकर्षक डिजाइन