“औकात वाले बयान पर भगोरिया में घमासान, मंत्री बोले– मैं राजनीति करने नहीं आया”
आलीराजपुर।
आदिवासी समाज के पारंपरिक भगोरिया पर्व के समापन अवसर पर सोमवार को आयोजित भगोरिया हाट में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आमने-सामने नजर आए। एक ओर मंत्री ने आदिवासी परंपरा और संस्कृति की सराहना करते हुए सरकार की योजनाओं का बखान किया, वहीं दूसरी ओर सिंघार ने सरकार और मंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए सवालों की बौछार कर दी। भगोरिया के मंच से दोनों नेताओं की बयानबाजी ने आयोजन को सियासी रंग दे दिया।
राजनीतिक बयानबाजी से बचते नजर आए मंत्री
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा में आदिवासी समाज को भगोरिया और होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासियों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से एक परिवार को 30 से 50 हजार रुपए तक का लाभ मिल रहा है। हालांकि वे राजनीतिक सवालों से बचते नजर आए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे यहां केवल भगोरिया उत्सव में शामिल होने आए हैं, किसी प्रकार की राजनीतिक बयानबाजी नहीं करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने विजयवर्गीय पर साधा निशाना
इधर, विशेष भगोरिया गैर में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से चर्चा में सरकार और मंत्री विजयवर्गीय पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री विधानसभा में आदिवासियों को “औकात दिखाने” की बात करते हैं। अब भगोरिया में शामिल होने आए हैं। सिंघार ने सवाल उठाया कि मंत्री यहां आदिवासियों को औकात दिखाने आए हैं, उनका अपमान करने आए हैं या फिर उनसे माफी मांगने आए हैं। सिंघार ने प्रदेश के आदिवासी समाज को भगोरिया और होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराएं प्रदेश की पहचान हैं, जिनका सम्मान होना चाहिए।

बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मंडल में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन