जामनगर में चमकी स्टार्स की महफिल, अंबानी ट्विन्स के बर्थडे पर पहुंचे जान्हवी, करण और आर्यन
मुंबई: अंबानी परिवार के दोनों भाई-बहन ईशा और आकाश अपना जन्मदिन एक भव्य पार्टी के साथ जामनगर में मना रहे हैं। इसमें मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारे शामिल होने पहुंचे रहे हैं, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। इस कड़ी में जान्हवी कपूर, दिशा पाटनी, करण जौहर, आर्यन खान जैसे सेलेब्स को एयरपोट पर देखा गया है। देखें तस्वीरें।
सितारों से जगमग हुआ जामनगर एयरपोर्ट
एएनआई की खबर के अनुसार जामनगर हवाई अड्डे पर कई बड़े सितारे देखे गए। इनमें अनन्या पांडे, दिशा पटानी, अर्जुन कपूर और फिल्म निर्माता करण जौहर आदि शामिल थे, जिनके आगमन से शहर गुलजार होता दिख रहा है।
जान्हवी कपूर-अरिजीत सिंह भी पहुंचे
मशहूर गायक अरिजीत सिंह, जिन्हें 'आशिकी 2' के 'तुम ही हो' जैसे गानों के जाना जाता है। वो भी एयरपोर्ट पर दिखे। साथ ही बाद में, अभिनेत्री जान्हवी कपूर और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जामनगर में उतरते देखा गया ।
निर्देशक एटली भी हुए शामिल
निर्देशक एटली कुमार अपनी पत्नी प्रिया संग जामनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी भी देखे गए।

Jalandhar के संतोषपुरा में सरकारी डॉक्टर के घर फायरिंग से सनसनी
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: देर रात दो आरोपी गिरफ्तार, रोहतक के कन्हेली के पास मुठभेड़
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास