जबलपुर में बीजेपी नेत्री ने ब्लाइंड महिला का मुंह पकड़ा तो हाथ पकड़कर मरोड़ दिया, बोली- हाथ मत लगाओ
जबलपुर।
धर्म परिवर्तन के कथित आरोप में हिंदू संगठनों ने चर्च में हंगामा किया था। हिंदू संगठन के लोगों का आरोप था कि चर्च में ब्लाइंड बच्चों का धर्मांतरण करवाया जा रहा है। इसे लेकर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग बीजेपी नेत्री अंजू भार्गव पहुंच गईं। अंजू भार्गव ने चर्च के अंदर बैठी महिला का मुंह पकड़ लिया। साथ ही उसके साथ बदतमीजी की है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
ब्लाइंड महिला के साथ बदसलूकी
दरअसल, हवाबाग कॉलेज के पीछे स्थित चर्च में हिंदू संगठन के लोग अंदर घुस गए। उनके साथ अंजू भार्गव भी थीं। अंजू भार्गव जबलपुर में बीजेपी की जिला उपाध्यक्ष हैं। वह चर्च में एक ब्लाइंड बच्ची के साथ बैठी महिला के साथ वह बदसलूकी करने लगीं। इसके साथ ही गाली गलौज करने लगीं। विवाद बढ़ता देख पुलिस पहुंच गई और बीच बचाव किया है।
ब्लाइंड महिला का पकड़ लिया चेहरा
बीजेपी नेत्री अंजू भार्गव ने ब्लाइंड महिला का चेहरा पकड़ लिया। साथ ही उसे भला बूरा कहने लगी। बीजेपी नेत्री का व्यवहार देखकर ब्लाइंड महिला भी एग्रेसिव हो गई। उसने भी बीजेपी नेत्री का हाथ पकड़कर ऐंठ दिया। इसके बाद बीच-बचाव करने वहां मौजूद लोग पहुंच गए। ब्लाइंड महिला कहने लगी कि हाथ मत लगाओ और मुंह से बात करो।
ब्लाइंड महिला ने कहा कि अंजू भार्गव ने आकर मेरे साथ अभद्रता करने लगी। उसने गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया। हम चर्च से जुड़े हैं, इसलिए आते हैं। हमें कोई लालच नहीं दिया जाता है। हम यहां आ गए तो क्या धर्म परिवर्तन कर लिया। यहां बहुत दिनों से आ रहे हैं लेकिन कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है।

मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव
एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ओवरटेक के दौरान 5 लोगों की दर्दनाक मौत
अधिक वजन वाली महिलाओं में बढ़ता है फाइब्रॉइड का खतरा
चुनाव नतीजों के बाद Mamata Banerjee का बयान—“हम हारे नहीं, हराए गए”
संजय राउत बोले- ममता बनर्जी ने Rahul Gandhi के साथ गलत किया