भोपाल से जबलपुर तक बनेगा ग्रीन फील्ड हाईवे:गडकरी ने किया एमपी के सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण; टाइगर रिजर्व कॉरिडोर की भी घोषणा
जबलपुर।
केंद्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में एमपी के सबसे लंबे फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। सात किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है। इस मौके पर 4250 करोड़ से अधिक लागत की 174 किलोमीटर लंबी 9 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।गडकरी ने कहा- उस समय मप्र में कांग्रेस का शासन था। कमलनाथ मुख्यमंत्री थे। मैंने कमलनाथ से निवेदन किया, आप सीआरएफ में ये प्रपोजल भेज दो। इससे दोगुना पैसा मैं आपको राष्ट्रीय राजमार्ग में दूंगा। उन्होंने प्रपोजल भेज दिया। बहुत अच्छा फ्लाईओवर आज जनता को मिला है। देश में पहली बार ऐसा हुआ था कि सीआरएफ से काम स्वीकृत किया गया हो। गडकरी ने कहा- जॉन एफ कैनेडी ने कहा था कि अमेरिका के रास्ते अच्छे इसलिए अमेरिका धनवान, अमेरिका धनवान है इसलिए अमेरिका के रास्ते अच्छे नहीं हैं। फ्लाईओवर शुरू होने से मदनमहल से दमोह नाका तक की सात किलोमीटर की दूरी सात मिनट में ही पूरी हो सकेगी। पहले यह दूरी तय करने में 45 मिनट का समय लगता था। गडकरी ने 15,000 करोड़ रुपए की लागत वाले और 255 किमी लंबाई के भोपाल-जबलपुर नए ग्रीनफील्ड हाईवे की घोषणा भी की। उन्होंने 5500 करोड़ के टाइगर कॉरिडोर परियोजना की भी घोषणा की। इसमें कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना और पेंच को जोड़ा जाएगा। इससे जबलपुर से टाइगर रिजर्व तक 4-लेन की कनेक्टिविटी होगी। मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक विकास होने में मदद होगी।

कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात