आईएसआरो ने स्पेडेक्स मिशन की डॉकिंग दूसरी बार टाली
- 30 दिसंबर को मिशन लॉन्च किया था
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 9 जनवरी को होने वाले स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट को बुधवार को फिर टाल दिया। इसरो ने 2 स्पेस सैटेलाइट के बीच ज्यादा अंतर का पता लगने के बाद इसे टाल दिया है। अगली तारीख का ऐलान नहीं किया है। आईएसआरओ ने कहा- सैटेलाइट के बीच की दूरी को 225 मीटर तक कम करने के लिए किए गए ऑपरेशन के दौरान यह समस्या आई। लिहाजा 9 जनवरी को होने वाली डॉकिंग (जोड़ा जाना) प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। सैटेलाइट सुरक्षित हैं। इसरो ने 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा से रात 10 बजे स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन लॉन्च किया था। इसके तहत पीएसएलवी-सी60 रॉकेट से दो स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी से 470 किमी ऊपर डिप्लॉय किए गए थे।

टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
होर्मुज स्ट्रेट बंद..........दुनिया के कई देशों की तेल और गैस से भरी टंकी होने लगीं खत्म
गोली का जवाब गोली से’ – लोकसभा में नक्सलवाद पर Amit Shah का सख्त संदेश