इजराइल ने गाजा में टैंक उतारे, जमीनी हमले शुरू
-
रक्षामंत्री काट्ज बोले- बंधक नहीं लौटाए तो हमास को पूरी तरह बर्बाद कर देंगे
तेल अवीव । इजराइल ने गाजा में एक बार फिर से टैंक उतारकर जमीनी हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) के मुताबिक उसने गाजा पट्टी के सेंट्रल और साउथ के हिस्सों में ग्राउंड ऑपरेशन चालू किया हैं। IDF के इस ग्राउंड ऑपरेशन का मकसद नॉर्थ और साउथ गाजा के बीच एक बफर जोन बनाना और इजराइल बॉर्डर से लगे सिक्योरिटी जोन का विस्तार करना है। नॉर्थ और साउथ गाजा को अलग करने वाले नेतजारिम कॉरिडोर में IDF की 252वीं डिवीजन के सैनिक दाखिल हो गए हैं। इसके आधे से ज्यादा इलाके पर सेना ने कब्जा भी कर लिया है।
दूसरी तरफ रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बंधकों को नहीं लौटाने पर हमास को पूरी तरह बर्बाद करने की धमकी दी है।
नेतन्याहू के खिलाफ यरुशलम में प्रदर्शन, 12 गिरफ्तार
बुधवार रात यरूशलम में नेतन्याहू के खिलाफ हजारों लोग सड़क पर प्रदर्शन करने उतरे। ये प्रदर्शनकारी इजराइली खुफिया एजेंसी शिन बेट के चीफ रोनन बार और अटॉर्नी जनरल गली बहाराव-मियारा को पद से हटाने और गाजा में दोबारा जंग शुरू करने के फैसले का विरोध कर रहे थे।
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछार की। सड़कें जाम करने के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
Ahilyanagar के तालाब में डूबे 3 बच्चे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
दोस्त की हत्या कर शव घर में दबाया, फिर भूत के डर से आरोपी ने किया आत्मसमर्पण