पोरबंदर तट पर ईरानी नाव पकड़ी
पोरबंदर।भारतीय तटरक्षक बल ने एक बड़े समुद्री अभियान के तहत गुजरात के पोरबंदर के पास एक संदिग्ध विदेशी नाव को रोककर जांच की। इस नाव पर ईरानी चालक दल सवार था और इसमें तस्करी कर लाई जा रही विदेशी ब्रांड की बड़ी मात्रा में सिगरेट बरामद की गई। सिगरेट की बाजार कीमत 5 करोड़ के आसपास आंकी गई है। यह कार्रवाई कुछ दिन पहले हुए एक अन्य बड़े समुद्री अभियान के बाद हुई है। 17 फरवरी की रात भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड के साथ मिलकर खुफिया सूचना के आधार पर एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया था। नाव को आगे की जांच के लिए पोरबंदर लाया गया है।
तटरक्षक बल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि 21 फरवरी को भारतीय तटरक्षक जहाज ने द्वारका से लगभग 115 समुद्री मील पश्चिम में भारतीय क्षेत्र के भीतर एक संदिग्ध विदेशी नाव को रोका था। जांच के दौरान नाव की पहचान ‘अल मुख्तार’ के रूप में हुई, जिस पर चार ईरानी नागरिक चालक दल के रूप में मौजूद थे। तलाशी लेने पर नाव के होल्ड में छिपाकर रखे गए 200 कार्टन बरामद किए गए, जिनमें करीब एक लाख पैकेट विदेशी ब्रांड की सिगरेट छिपाई गई थीं। पकड़ी गई नाव और चालक दल को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ के लिए पोरबंदर लाया जा रहा है, जहां अन्य एजेंसियों के साथ संयुक्त जांच की जाएगी।

आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम