6 महीने में ईरान ने 14 लाख अफगानी जबरन निकाले
-
मारा-पीटा, पैसे छीने, नाबालिगों को बिना मां-बाप सीमा पार भेजा
-
जासूसी-आतंकी हमले के आरोप लगाए
तेहरान / काबुल। ईरान में जनवरी से अब तक 14 लाख से ज्यादा अफगानों को जबरन निकाल दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की शरणार्थी एजेंसी के मुताबिक ईरान और अफगानिस्तान की सीमा पर हर दिन करीब 20 हजार अफगान शरणार्थी जबरन वापस भेजे जा रहे हैं। ये सिलसिला पिछले महीने ईरान-इजराइल के बीच 12 दिन के युद्ध के बाद तेजी से बढ़ा। ईरान ने 24 जून से 9 जुलाई के बीच, यानी महज 16 दिनों में 5 लाख से ज्यादा अफगान नागरिकों को देश से बाहर कर दिया। ईरान ने मार्च 2025 में ऐलान किया था कि अवैध रूप से रह रहे अफगान प्रवासी 6 जुलाई तक देश छोड़ दें, नहीं तो उन्हें जबरन निकला जाएगा। ईरानी अधिकारियों ने दावा किया कि अफगानी इजराइल और अमेरिका के लिए जासूसी, आतंकी हमले और ड्रोन बनाने में शामिल हैं। कई अफगानों ने मीडिया को बताया की उनके साथ मार-पीट की गई और पैसे भी छीन लिए गए। वहीं, कई नाबालिग बच्चों को बिना बड़ों के ही अफगानिस्तान भेज दिया गया।

जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा घोटाला, बिना सामान करोड़ों का भुगतान
CSK का बड़ा फैसला गलती साबित? सैमसन-ऋतुराज को ओपनिंग में क्यों नहीं
TVK का चुनावी दांव: 200 यूनिट मुफ्त बिजली, हेल्थ कवर और नई यूनिवर्सिटी का वादा
पश्चिम एशिया में जंग क्यों जटिल? US के 12,300 हमलों के बाद भी ईरान तैयार
कहासुनी के बाद पति का खौफनाक कदम, बेटियों ने बचाई मां की जान