सिंधु जल संधि- पाकिस्तान ने भारत को 4 लेटर भेजे
पानी देने की गुहार लगाई; एक चिट्ठी ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी भेजी
नई दिल्ली। भारत ने एक महीने पहले बगलिहार और सलाल डैम के गेट बंद कर दिए थे। इसका असर पाकिस्तान में चिनाब के जलस्तर पर पड़ रहा है। सिंधु जल संधि बहाल करने को लेकर पाकिस्तान ने अब तक भारत को चार लेटर भेजे हैं। NDTV ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि इन चार लेटर में से एक ऑपरेशन सिंदूर के बाद भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि ये चार पत्र पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय के सचिव सैयद अली मुर्तजा ने जल शक्ति मंत्रालय को भेजे थे। इसके बाद मंत्रालय ने उन्हें विदेश मंत्रालय (MEA) को भेज दिया। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 1960 में पाकिस्तान के साथ हुई सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। इसके तहत सिंधु वाटर सिस्टम की 3 पूर्वी नदियों का पानी भारत इस्तेमाल कर सकता है और बाकी 3 पश्चिमी नदियों के पानी पर पाकिस्तान को अधिकार दिया गया था। अब जल संधि स्थगित होने से पाकिस्तान में जल संकट मंडराने लगा है।

लैब टेक्नीशियन ने बिना टेस्ट के जारी कर दी रिपोर्ट, निलंबित
पिपरिया रेलवे अस्पताल में टीबी जागरूकता अभियान आयोजित, लोगों को दी जानकारी
कांग्रेस पर BJP विधायक का हमला, बोलीं- इतने साल देश चलाने वाली पार्टी की यह हालत
बागेश्वर धाम सरकार की 21 दिवसीय कठोर साधना संपन्न, भक्तों ने किया स्वागत
दहेज उत्पीड़न मामलों में सुप्रीम कोर्ट सख्त, परिवार को बेवजह न घसीटने की सलाह