इंदौर: 24 घंटे में 4 डिग्री उछला रात का पारा
इंदौर। शहर (Indore) के तापमान (temperature) में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछली दो रातों से लगातार जारी ठंड (Cold) के बाद कल रात तापमान में 4 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। तापमान बढऩे के साथ ही शहर को तीखी ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल तापमान में और तेजी देखने को मिलेगी। इसके बाद पारा
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम, लेकिन परसों की अपेक्षा 0.1 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2 डिग्री और कल की अपेक्षा करीब 4 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं का रुख पूर्वी रहा। हवाओं की अधिकतम रफ़्तार 17 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछली दो रातों से हवाएं उत्तरी थी, जिसके कारण ठंड का असर बढ़ रहा था। वहीं कल रात हवाओं का रुख पूर्वी होने के कारण तापमान में बढ़त दर्ज हुई है।
शुक्रवार से फिर बढ़ेगी ठंड
परसों रात से कल सुबह के बीच जहां इंदौर प्रदेश में ठंड के मामले में दूसरे स्थान पर था, वहीं कल रात से आज सुबह के बीच तापमान में 4 डिग्री की बढ़त होने से ठंड का असर कमजोर पड़ा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज और कल तापमान में बढ़त जारी रहेगी, वहीं शुक्रवार से पारा एक बार फिर गिरेगा और रविवार तक तीखी ठंड का एहसास होगा। इसके बाद तापमान में फिर तेजी देखने को मिलेगी।
एक नजर पिछले 6 दिनों के गिरते-चढ़ते तापमान पर
तारीख अधिकतम न्यूनतम
15 जनवरी 26.1 6.2
16 जनवरी 28.2 9
17 जनवरी 30 12
18 जनवरी 25 8.2
19 जनवरी 24.9 8.4
20 जनवरी 25 12.2
(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार, तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
Madhya Pradesh में IVF-सरोगेसी के नाम पर सनसनीखेज वारदात
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले
CG News: सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं