भोपाल। 
सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर मंत्रियों के लिए ध्वजारोहण करने जिलों का आवंटन कर दिया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल ध्वजारोहण करेंगे। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा जबलपुर और राजेंद्र कुमार शुक्ल शहडोल में ध्वजारोहण करेंगे। 31 जिलों में सीएम और मंत्रियों के अलावा 24 जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस आदेश में बदलाव भी संभव है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को किसी जिले का मुख्य अतिथि बनाया जा सकता है।  सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथियों की जो सूची जारी की है उसमें कैलाश विजयवर्गीय सतना, प्रहलाद पटेल भिंड और राकेश सिंह के लिए नर्मदापुरम जिला मुख्यालय तय किया है। दूसरी ओर, इंदौर, उज्जैन, रीवा, छिंदवाड़ा, सागर जैसे जिलों में कलेक्टरों को मुख्य अतिथि घोषित किया है।
इन 24 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
इंदौर, धार, झाबुआ, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, उज्जैन, देवास, विदिशा, शाजापुर, आगर मालवा, हरदा, नीमच, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, रीवा, सिंगरौली, उमरिया जिलों में कलेक्टर स्वतंत्रता दिवस समारोह के चीफ गेस्ट होंगे।