पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी सुभद्रा वर्मा का निधन, राजनीतिक जगत में शोक
इंदौर/भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी सुभद्रा वर्मा का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों में शोक की लहर फैल गई है। बताया जा रहा है कि उनके निधन के बाद कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया और वर्मा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए लिखा—
“कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा वर्मा के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं वर्मा परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार जनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।”

गुजरात विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच मचा हड़कंप
इजराइल की ईरान को सख्त चेतावनी, “खतरा बने तो नहीं बख्शेंगे”
Indian Premier League 2026 से पहले Anil Kumble का बड़ा बयान