इंदौर में बुलडोज़र एक्शन पर फूटा गुस्सा: छावनी में व्यापारियों ने घरों पर चस्पा किए पोस्टर— 'आज हमारी, कल तुम्हारी बारी है'
इंदौर।
छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर चल रही कार्रवाई के खिलाफ अब लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। बरसों पुराने घरों और दुकानों पर हुई तोड़फोड़ के बाद रहवासी और व्यापारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। बुधवार को इलाके में कई लोगों ने अपने घरों और दुकानों के बाहर विरोध स्वरूप पोस्टर लगा दिए। इन पोस्टरों के जरिए लोगों ने प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
पोस्टर की हो रही है चर्चा
सबसे ज्यादा चर्चा उस पोस्टर की हो रही है, जिसमें लिखा है कि हमें जिंदा छोड़ देने के लिए इंदौर नगर निगम और प्रशासन का धन्यवाद। इसके अलावा कई पोस्टरों पर आज हमारी, कल तुम्हारी बारी है और रोड के लिए घर-दुकान तोड़ दो, यह किस नियम में लिखा है, जैसे संदेश भी लिखे गए।
प्रभावित व्यापारी और रहवासी रख रहे पीड़ा
कार्रवाई से प्रभावित व्यापारी और रहवासी लगातार अपनी पीड़ा सामने रख रहे हैं। बुधवार को छावनी व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष विक्रम राठौर चौराहे पर पोस्टर लेकर खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि लोग यह समझ रहे हैं कि यहां सिर्फ अतिक्रमण हटाया गया है, जबकि सच्चाई यह है कि कई परिवारों का सबकुछ उजड़ गया है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर लोगों के आशियाने तोड़ देना उचित नहीं है।
मलबा नहीं हटाया गया
विक्रम राठौर ने कहा कि रात के समय लोग यहां ऐसे आ रहे हैं जैसे कोई झांकी देखने आते हैं। उनका कहना है कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी इलाके से मलबा नहीं हटाया गया है और न ही सड़क का काम तेजी से शुरू हुआ है। इससे रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है और स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं।
- सड़क चौड़ीकरण के दौरान की गई कार्रवाई
- इंदौर के छावनी क्षेत्र में तोड़े गए हैं मकान
- सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हुई है कार्रवाई
- कार्रवाई के बाद नहीं हटाया गया है मलबा
छावनी क्षेत्र में लोगों ने लगाए हैं पोस्टर
रहवासियों का कहना है कि इस कार्रवाई में कई परिवार बेघर हो गए हैं जबकि छोटे व्यापार पूरी तरह बंद हो चुके हैं। लोगों का आरोप है कि कार्रवाई से पहले उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया और न ही उनकी बात गंभीरता से सुनी गई।

प्रशासनिक कारणों से दो दिन के लिए बंद की गई जंगल सफारी
अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान उज्जैन में महिला ने अधिकारियों पर किया लाल मिर्च हमला
सचिन ने वैभव सूर्यवंशी की टाइमिंग और बैट स्पीड की सराहना की
सुरक्षा रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: भारत के लिए चीन-पाकिस्तान सबसे बड़ी चुनौती
गाडरवाड़ा में 1600 MW बिजली यूनिट का भूमिपूजन, पीएम मोदी 6 जून को आगमन करेंगे