मंत्री विजय शाह ने एएसपी भाई का करवाया इंदौर तबादला
भोपाल।
प्रदेश सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 25 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। जिनमें 8 जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना की गई है। तबादला सूची में प्रदेश के जनजातीय विकास विभाग के मंत्री विजय शाह के छोटे भाई धनंजय शाह को पुलिस मुख्यालय भोपाल से हटाकर इंदौर पदस्थ किया है। भाई के तबादले के लिए मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री को नोटशीट लिखी थी। इसके बाद तबादला सूची में उनका नाम जोड़ा गया। धनंजय शाह पहले ईओडब्ल्यू इंदौर में पदस्थ रहे चुके हैं। मंत्री विजय शाह ने भाई का इंदौर तबादले के लिए दो महीने पहले नोटशीट लिखी थी। जारी तबादला आदेश में धनंजय शाह को पीएचक्यू सीईआईडी से हटाकर एएसपी सीआईडी इंदौर पदस्थ किया है। इसके अलावा संदीप मिश्रा एसपी रेडियो मुख्यालय को एएसपी रीवा, बिट्ट सहगल उपसेनानी 13 बटालियन ग्वालियर को एएसपी खरगौन, अभिषेक राजन उपसेनानी 6 वीं बटालियन जबलपुर को एएसपी नर्मदापुरम, जगन्नाथ मरकाम उपसेनानी 8 वीं बटालियन छिंदवाड़ा को एएसपी अनूपपुर, जयराज कुबेर एसपी अजाक चंबल को एएसपी ग्वालियर, श्रीमती पारूल बेलापुरकर एएसपी सीआईडी इंदौर को एएसपी धार, निहित उपाध्याय उपसेनानी 8 वीं वाहिनी छिंदवाड़ा को एएसपी बालाघाट पदस्थ किया गया है। साथ ही अन्य अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
ठाणे में क्रेन हादसा: लिंक रोड साइट पर गिरने से दो मजदूरों की मौत
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज