सऊदी अरब जा रही इंडिगो फ्लाइट की पाकिस्तान में आपात लैंडिंग
- मेडिकल इमरजेंसी के चलते लिया गया फैसला
कराची। यात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए विमान के पायलट ने कराची एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और उन्हें बताया कि ऑक्सीजन देने के बाद भी यात्री की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। जिसके बाद कराची एयरपोर्ट के ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को मानवीय आधार पर लैंडिंग की अनुमति दे दी। शनिवार को नई दिल्ली से सऊदी अरब के जेद्दा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की पाकिस्तान के कराची में आपात लैंडिंग कराई गई। मेडिकल इमरजेंसी के चलते पाकिस्तान के कराची स्थित जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की आपात लैंडिंग हुई। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण से जुड़े लोगों ने बताया कि विमान ने नई दिल्ली से सऊदी अरब के जेद्दा के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन जब विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था, तभी विमान में सवार एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई।
मानवीय आधार पर कराची एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने दी लैंडिंग की इजाजत
यात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए विमान के पायलट ने कराची एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और उन्हें बताया कि ऑक्सीजन देने के बाद भी यात्री की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। जिसके बाद कराची एयरपोर्ट के ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को मानवीय आधार पर लैंडिंग की अनुमति दे दी। इस दौरान एयरपोर्ट एक मेडिकल इमरजेंसी टीम मौजूद रही, जिसने विमान की आपात लैंडिंग के तुरंत बाद यात्री का इलाज शुरू कर दिया। इसके बाद विमान की आपात स्थिति में कराची में ही लैंडिंग कराई गई। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस यात्री की तबीयत बिगड़ी उनकी उम्र 55 साल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इलाज मिलने के बाद जब यात्री की तबीयत में सुधार हुआ तो उसके बाद विमान ने कराची एयरपोर्ट से वापस नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन