भारत की घर से बाहर सबसे बड़ी जीत
-
शुभमन बर्मिंघम टेस्ट जीतने वाले इकलौते भारतीय कप्तान
-
आकाशदीप ने 10 विकेट लिए
एजबेस्टन । भारत ने इंग्लैंड को बर्मिंघम टेस्ट में 336 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। यह भारत की घरेलू मैदान से बाहर रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत रही। टीम ने बर्मिंघम में पहली बार ही कोई टेस्ट जीता। आकाशदीप ने मैच में 187 रन देकर 10 विकेट लिए। यह बर्मिंघम में किसी भारतीय गेंदबाज से बेस्ट बॉलिंग का रिकॉर्ड रहा।
बर्मिंघम टेस्ट के टॉप-10 रिकॉर्ड्स...
1. बर्मिंघम में पहली बार जीता भारत भारत ने बर्मिंघम में पहली बार टेस्ट जीता। टीम यहां 1967 से टेस्ट खेल रही है, लेकिन जीत पहली बार ही मिली। भारत ने इससे पहले बर्मिंघम में 8 टेस्ट खेले थे, 7 गंवाए और एक ड्रॉ कराया। कप्तान शुभमन बर्मिंघम में टेस्ट जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बने।
2. घर से बाहर भारत की सबसे बड़ी जीत भारत ने इंग्लैंड को बर्मिंघम में 336 रन के बड़े अंतर से हराया। यह घरेलू मैदान से बाहर रन के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत है। टीम ने इससे पहले 2016 में एंटीगुआ के मैदान पर वेस्टइंडीज को 318 रन से हराया था। कप्तान शुभमन की कप्तानी में भारत ने रन के अंतर से इंग्लैंड में भी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले टीम ने 1986 में लीड्स के मैदान पर 279 रन से मुकाबला जीता था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव का पूजन-दर्शन कर अभिषेक किया