भारत अब वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका से टेस्ट खेलेगा
दोनों से 4 मैच, सभी जीते तो WTC पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में आने का मौका
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने इंग्लैंड में 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेलकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर जगह बना ली। टीम के 28 पॉइंट्स हैं। भारत को अब इसी साल होमग्राउंड पर वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। दोनों को जीतकर टीम टॉप-2 टीमों में जगह बना सकती है।
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका टॉप-2 टीमें
WTC का नया साइकल भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से ही शुरू हुआ। इस दौरान वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने बांग्लादेश से घरेलू मैदान पर सीरीज खेलीं। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीमें अब तक कोई सीरीज नहीं खेल सकीं।3 टेस्ट जीत से 100% पॉइंट्स लेकर ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 पर है। वहीं 1 जीत और 1 ड्रॉ से 67% पॉइंट्स लेकर श्रीलंका दूसरे नंबर पर है। भारत तीसरे, इंग्लैंड चौथे, बांग्लादेश पांचवें और वेस्टइंडीज छठे नंबर पर हैं। बाकी 3 टीमों का खाता नहीं खुला।

महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव