भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया
- रोहित की सेंचुरी ने एकतरफा बनाया रनचेज
- शुभमन की फिफ्टी, जडेजा को 3 विकेट
कटक। भारत ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। कटक के बाराबाती स्टेडियम में रविवार को इंग्लैंड ने बैटिंग चुनी। टीम 49.5 ओवर में 304 रन बनाकर सिमट गई। भारत ने 44.3 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। भारत से कप्तान रोहित शर्मा ने 32वां वनडे शतक लगाया, उन्होंने 119 रन बनाए। शुभमन गिल ने 60 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए। इंग्लैंड से जो रूट ने 69 और बेन डकेट ने 65 रन बनाए। जैमी ओवर्टन को 2 विकेट मिले। तीसरा वनडे 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

सलमान खान को देखते ही बदले पैपराजी के तेवर, वायरल हुआ वीडियो
‘माशूका’ विवाद पर बोले प्रीतम, कहा- ये कॉपी नहीं बल्कि नई कैटेगरी है
जेफरीज ने टारगेट प्राइस कम किया, Jubilant Foodworks के शेयरों में गिरावट
‘एक्टर्स की चिंता जायज है’, इन्फ्लुएंसर्स के फिल्मों में आने पर कुशा कपिला का बयान
Cannes 2026 में दिखीं गोविंदा की पत्नी सुनीता? वायरल हुईं अनदेखी तस्वीरें