भारत ने 16 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स पर बैन लगाया
-
जम्मू-कश्मीर में 15 आतंकी ठिकानों पर छापा
-
थोड़ी देर में मोदी और राजनाथ की मीटिंग
पहलगाम/नई दिल्ली। भारत सरकार ने सोमवार को 16 पाकिस्तान यू-ट्यूब चैनल्स पर बैन लगा दिया है। इनमें डॉन न्यूज, समा टीवी और जिओ न्यूज शामिल हैं। सरकार का कहना है कि ये चैनल्स भारत और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ झूठी और भ्रामक खबरें चला रहे हैं। सरकार ने यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की रिकमंडेशन के बाद की है। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ के बीच एक अहम मीटिंग होने वाली है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज एक विशेष सत्र भी बुलाया गया है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 15 ठिकानों पर रेड की है। सूत्रों ने बताया कि ये रेड उन आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई है, जो PoK से ऑपरेट कर रहे हैं और इनके लिंक पहलगाम अटैक से जुड़े हैं। पाकिस्तानी फौज ने पहलगाम हमले के बाद लगातार चौथे दिन सीजफायर वॉयलेशन किया। रविवार देर रात और सोमवार तड़के पाकिस्तानी सेना ने LoC पर फायरिंग की। भारतीय सेना ने भी इसका जवाब दिया।
NIA सूत्र बोले- चाइनीज ड्रोन का इस्तेमाल
22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी। जम्मू-कश्मीर में अब तक 10 आतंकवादियों के घरों को ब्लास्ट में उड़ा दिया गया है। NIA इस हमले की जांच कर रही है। भास्कर को सूत्रों ने बताया कि हमले से पहले आतंकियों ने रेकी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया था। एजेंसियों को शक है कि हथियारों की सप्लाई में भी चाइनीज ड्रोन का इस्तेमाल हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद आतंकियों के पुलवामा या अनंतनाग भागने की आशंका है। हमले के बाद इन रास्तों पर हलचल देखी गई थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प