भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट- इंडिया को 8वां झटका
अश्विन के बाद हर्षित आउट, स्टार्क को 5वां विकेट
रोहित-कोहली और जायसवाल 10 रन ही बना सके
एडिलेड। भारत के 3 बड़े बल्लेबाज 10 रन ही बना सके। जायसवाल शून्य, विराट 7 और रोहित 3 रन पर आउट हुए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। भारत ने दूसरे सेशन में 8 विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। नीतीश रेड्डी और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं। हर्षित राणा शून्य पर आउट हुए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने बोल्ड कर दिया है। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन (22 रन) का विकेट भी लिया। स्टार्क ने पारी में 5वां विकेट लिया है। उन्होंने डिनर से पहले विराट कोहली (7 रन), केएल राहुल (37 रन) और यशस्वी जायसवाल (शून्य) को पवेलियन भेजा था। विकेटकीपर ऋषभ पंत (21 रन) पैट कमिंस की बाउंसर का शिकार बने। स्कॉट बोलैंड ने रोहित शर्मा (3 रन) और शुभमन गिल (31 रन) को आउट किया। यह मैच पिंक बॉल से खेला जा रहा है। इस डे-नाइट मैच की प्रैक्टिस के लिए भारत ने ऑस्ट्रेलिया पीएम-11 के साथ दो दिन का वॉर्म-अप गेम खेला था। जिसे भारत ने 6 विकेट से जीता था।

रामनवमी पर सियासी सरगर्मी: क्या बिहार में बीजेपी देगी पहला सीएम?
उत्तराखंड सरकार में लंबे समय बाद मंत्रिमंडल का विस्तार 5 कैबिनेट मंत्री बने
शक्ति अवार्ड 2026 सम्पन्न, नारी शक्ति का हुआ भव्य सम्मान
रुपये की ऐतिहासिक गिरावट: डॉलर के मुकाबले 93.08 पर पहुंचा
‘धुरंधर 2’ का ग्लोबल धमाका, पहले दिन 200 करोड़ के पार