सिडनी टेस्ट में भारत 145 रन से आगे
- जडेजा-सुंदर नाबाद, दूसरी पारी में स्कोर 141/6
सिडनी। भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 5वें टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से 145 रन आगे है। शनिवार को टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट खोकर 141 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 8 और वॉशिंगटन सुंदर 6 रन पर नाबाद लौटे। सिडनी में भारतीय टीम से ऋषभ पंत ने 33 बॉल पर 61 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 22 रन का योगदान दिया। केएल राहुल और शुभमन गिल 13-13 रन बना सके। विराट कोहली ने 6 रन बनाए। स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट झटके। टी-ब्रेक से पहले ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 181 रन पर ऑलआउट हुई। यहां इंडिया को पहली पारी में 4 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया से डेब्यू मैच खेल रहे ब्यू वेबस्टर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 33 और सैम कोंस्टास ने 23 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और नीतीश रेड्डी को 2-2 विकेट मिले।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 मार्च 2026)
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण
बस्तर हेरिटेज मैराथन में दौड़ेंगे सुकमा के 30 पुनर्वासित युवा
सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंडियन एयरलाइंस को खाड़ी क्षेत्र के 9 हवाई अड्डों से बचने और 32,000 फीट से नीचे न उड़ने की सलाह
छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा