इमरान खान दूसरी बार नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट
-
ह्यूमन राइट्स को बढ़ावा देने के लिए मिला नामांकन
-
2023 से जेल में बंद हैं
इस्लामाबाद। इमरान खान को 2019 में भी नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया गया था। पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक बार फिर नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया गया है। पाकिस्तान में मानवाधिकारों और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए इमरान खान का नामांकन किया गया है। नॉर्वे की राजनीतिक पार्टी पार्टियेट सेंट्रम से जुड़े पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस (PWA) ने इसकी घोषणा की है। ये नॉमिनेशन ऐसे समय में आया है जब इमरान खान राष्ट्रीय खजाने में गड़बड़ी करने के आरोप में 2023 से जेल में बंद हैं। इससे पहले 2019 में भी उन्हें भारत के साथ तनाव कम करने के लिए नोबेल पीस प्राइस के लिए नॉमिनेट किया गया था।
रविवार को हुआ नॉमिनेशन का ऐलान
पार्टियेट सेंट्रम ने रविवार को X पर पोस्ट किया- हमें पार्टियेट सेंट्रम की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने नामांकन का अधिकार रखने वाले किसी व्यक्ति के साथ मिलकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है।

भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'