भारती टावर में भीषण आग, कई लोग फंसे
- 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक
शहडोल। शहडोल के व्यस्त गांधी चौक क्षेत्र स्थित भारती टावर में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर टावर की 50 से अधिक दुकानें जल गईं और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। परिवार सहित चार लोगों को तीसरी मंजिल से सुरक्षित निकाला गया। आग के कारणों की जांच की जा रही है। शहडोल शहर के हृदयस्थल गांधी चौक क्षेत्र स्थित पांच मंजिला भारती टावर में सोमवार सुबह करीब 6 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टावर में करीब 50 से अधिक दुकानें संचालित थीं, जो आग की चपेट में आ गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टावर में एक जिम भी संचालित होता है, जिसमें आग के दौरान कई युवाओं के फंसे होने की आशंका जताई गई है, हालांकि प्रशासन द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आग की सूचना मिलते ही शहडोल जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। शहडोल मुख्यालय सहित धनपुरी, बुढ़ार, जयसिंहनगर और अन्य क्षेत्रों से भी दमकल वाहन बुलाए गए हैं। सड़क मार्ग घटना के चलते गांधी चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग पुलिस ने बंद कर दिया है और यातायात को अन्य मार्गों की ओर डायवर्ट किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन: टावर की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले संचालक परिवार के चार सदस्य — पति, पत्नी और दो बच्चों को नगरपालिका की टीम ने तीसरी मंजिल से सुरक्षित रेस्क्यू किया है। दमकल विभाग के छह से अधिक वाहन आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए हैं। अग्निकांड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच