अमेरिका के 3 जंगलों में भीषण आग, 3000 एकड़ में फैली
- 30 हजार लोगों ने घर छोड़ा
वॉशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में लॉस एंजिलिस के नजदीक 3 जंगलों में मंगलवार को भीषण आग लग गई। सीएनएन के मुताबिक, पहले यह आग पेसिफिक पैलिसेड्स, ईटन और हर्स्ट के जंगलों में लगी, उसके बाद अब रिहायशी इलाकों में भी फैल रही है। पेसिफिक पैलिसेड्स में आग सुबह 10 बजे, ईटन में शाम 6 बजे और हर्स्ट में रात 10 बजे लगी। पेसिफिक पैलिसेड्स को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां आग डेढ़ दिनों में 3,000 एकड़ तक के एरिया में फैल चुकी है। आग की वजह से 30 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक पेसिफिक पैलिसेड्स में यह आग 1 मिनट में पांच फुटबॉल मैदान के बराबर जितनी जगह को जलाकर राख कर रही है। लॉस एंजिलिस एडमिनिस्ट्रेशन ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। यह अमेरिका का सबसे ज्यादा आबादी वाला काउंटी है। यहां पर 1 करोड़ लोग रहते हैं। जंगल में फैल रही आग की वजह से यहां पर करीब 50 हजार लोगों को तुरंत घर खाली करने को कहा गया है। कैलिफोर्निया एडमिनिस्ट्रेशन ने आम लोगों को प्रभावित इलाके में न जाने की सलाह दी है। इस बीच राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आर्थिक मदद की घोषणा की है।

90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट।
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू