मथुरा में भीषण हादसा... तीन कांवड़ियों की मौके पर मौत
- ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर
मथुरा । मथुरा में जयपुर बरेली बाईपास पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। एक अन्य के घायल होने की सूचना है। मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव नगला सिरिया के समीप जयपुर बरेली बाईपास पर भीषण हादसा हो गया। यहां ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस ट्रैक्टर-ट्रॉली में कांवड़िये सवार थे। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। एक अन्य की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बीती रात लगभग तीन बजे रामघाट से डांक कांवड़ लेकर भरतपुर बयाना के गांव लहचोरा निवासी सोनू पुत्र मुन्ना लाल, भीम पुत्र होरीराम, भूपेंद्र पुत्र देवी सिंह, बबली पुत्र रामकिशन ट्रैक्टर-ट्रॉली से जयपुर बरेली बाईपास पर होकर जा रहे थे। बताया गया है कि मथुरा की ओर से एक सीमेंट से भरा ट्रक बरेली की ओर जा रहा था। अचानक चालक को झपकी लगने से ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं भीम, भूपेंद्र और बबली की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC बिल किया पारित, समान नागरिक संहिता की ओर बड़ा कदम