होली उत्सव: श्रीनाथजी मंदिर में गुलाल और फूलों की बरसात
-
200 किलो फूलों से होली, लाल वस्त्र और स्वर्ण श्रृंगार में विराजे प्रभु
भोपाल। लखेरापुरा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में रंगभरी एकादशी पर होली उत्सव का आयोजन किया गया। प्रभु श्रीनाथजी को इस अवसर पर विशेष श्रृंगार धारण कराया गया। उन्हें लाल वस्त्र पहनाए गए और सोने का श्रृंगार किया गया। प्रभु के सिर पर मीना का मुकुट सजाया गया। विशेष आकर्षण का केंद्र रहा विभिन्न प्रकार के पुष्पों से सजा झूला, जिसमें प्रभु को विराजमान किया गया। मंदिर में गुलाब, गेंदे सहित कुल 200 किलो फूलों से होली खेली गई। वैष्णवजनों पर भी पुष्प वर्षा की गई। पिचकारी से इत्र छिड़का गया और खूब गुलाल उड़ाई गई। उत्सव के दौरान वैष्णवजनों ने नृत्य कर प्रभु को रिझाया। श्रद्धालुओं पर फल और टॉफी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो गुलाल के बादल छा गए हों। मंदिर के मुखिया श्रीकांत शर्मा ने बताया कि आज फुल फाग का मनोरथ होगा। इस दौरान प्रभु गुलाल कुंड में विराजमान होकर दर्शन देंगे।

जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
DGP की आपत्ति के बाद बड़ा फैसला, IPS सुमन गुप्ता का केंद्रीय डेपुटेशन NOC रद्द
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
बम धमाके में परिवार के 14 लोगों की मौत, चार साल बाद दो दोषियों को सजा