ऐतिहासिक बरांडा गेट अचानक गिरा, मलबे में दबे कुछ लोग
भोपाल । प्रदेश के दमोह जिले स्थित एक ऐतिहासिक बरांडा गेट अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। दरवाजे के मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की जानकारी मिली है। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। शहर के ऐतिहासिक बरांडा गेट के गिरने से यह हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात 1876 में बना हकगंज बरंडा का गेट गिर गया। इसमें अभी एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी मिली है। इसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार अभी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की बात सामने नहीं आई है। मलबे में कोई और तो नहीं दबा है इसकी पड़ताल की जा रही है। दमोह एडीसीपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि दमोह क्षेत्र की एक पुरानी बिल्डिंग जो यहां की धरोहर मानी जाती है, लोकल लोग इसे बरांडा के नाम से जानते हैं। इसके पीछे एक निजी निर्माण चल रहा था जिसकी वैधानिक जांच की जा रही है। उसके कारण ये दुर्घटना हुई है। एक व्यक्ति घटना में घायल हुआ है जिसका इलाज जारी है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

रीवा में प्राकृतिक नीतियों पर संगोष्ठी, नदियों-भूगर्भ पर मंथन
ACB की बड़ी कार्रवाई, CSEB दफ्तर में 3 कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
राज ठाकरे का ‘महाराष्ट्र नेक्स्ट’ प्लान, बिना चुनाव क्यों पेश किया ब्लूप्रिंट?
उज्जैन में 54 दुकानों की तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक