UP के लखनऊ-कानपुर में सुबह से तेज आंधी-बारिश
-
20 राज्यों में अलर्ट, बिहार में बिजली गिरने से 22 की मौत
-
MP-राजस्थान में हीटवेव
भीषण गर्म के बाद देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में मौसम बदला है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में बुधवार शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 20 से ज्यादा राज्यों में आज (गुरुवार को) आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है। UP के लखनऊ, कानपुर समेत 16 जिलों में सुबह से ओले गिरने के साथ बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार में बीते 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से 22 की मौत हुई हैं। आज 8 जिलों में ऑरेंज, जबकि 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में हीटवेव की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के 16 जिलों में बारिश के आसार हैं। MP में भी लू के बीच बुधवार को ओले गिरे और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है, जबकि 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है।

राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान