राजस्थान के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रांची में स्कूल बंद
-
भोपाल-इंदौर में आंधी-बारिश की चेतावनी; UP के 40 जिलों में बरसात
नई दिल्ली। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है। पूर्वी UP के 13 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है। राजस्थान में बुधवार को मानसून की एंट्री के बाद गुरुवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 4 दिन दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश होगी। मध्यप्रदेश के 54 जिलों में मानसून पहुंच गया है। ग्वालियर और चंबल में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल और इंदौर में आंधी-बारिश की संभावना है। झारखंड में आज बारिश का रेड अलर्ट है। रांची के सभी स्कूल गुरुवार को बंद रहेंगे। बुधवार को खराब मौसम के कारण रांची से 4 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं। मौसम विभाग ने गुरुवार को गुजरात, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सौराष्ट्र-कच्छ, कर्नाटक और केरल के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
हरीश रावत के ‘राजनीति अवकाश’ पर पार्टी में घमासान, हरक सिंह रावत का तंज
महा-सावधान! 50 किमी/घंटा रफ्तार तक चलेंगी तूफानी हवाएं, आंधी-बारिश और ओलों का खतरा
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल