ट्रैफिक विभाग का ASI महिला से रेप कर हुआ फरार, FIR दर्ज होते ही पुलिस कर रही तलाश
हरदा।
मध्य प्रदेश के हरदा जिले के टिमरनी की रहने वाली एक 42 वर्षीय महिला ने यातायात थाने में पदस्थ एएसआई सुरेंद्र मालवीय के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाने में रेप का मामला दर्ज किया गया. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी एएसआई फरार है. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
झाड़ू-पोछा का काम करती थी महिला
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो वर्षों से अपने गांव से हरदा आकर झाड़ू-पोछा का काम कर रही थी. इस दौरान वह आरोपी के अलग-अलग किराए के मकानों में साफ-सफाई का काम करती थी. महिला ने शिकायत में बताया कि 16 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे काम खत्म करने के बाद जब वह घर जाने की तैयारी कर रही थी, तभी आरोपी एएसआई ने पगार बढ़ाने और अपने घर पर स्थायी रूप से काम पर रखने का लालच देकर उसके साथ रेप किया. पीड़िता ने कहा कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एडिशनल एसपी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि यातायात थाने मे पदस्थ एएसआई सुरेन्द्र मालवीया द्वारा उसके घर काम करने वाली महिला के साथ पगार बढ़ाने का लालच देकर दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी एएसआई के खिलाफ रेप करने का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

KL Rahul ने पिता बनने के बाद साझा किए भावुक अनुभव
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत
सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा