सीएम मोहन यादव के दौरे से पहले पुलिस की घेराबंदी, हिरासत में लिए गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता
हरदा।
बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन से पहले कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी से सियासत गरमा गी। कांग्रेसी जिले की किसानों की मांग को लेकर सीएम से मिलने जा रहा थे, इससे पहले ही पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, अंबेडकर चौक के पास कई नेता इक्ट्ठे हुए थे। उनका कहना है कि वे किसानों की मांगों को लेकर सीएम से मिलने जा रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने लगभग 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।वहीं मोहन बिश्नोई जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हरदा के मुताबिक, हम पर काले झंडे दिखाने का आरोप लगा है। लेकिन हम तो किसानों के लिए एमएसपी समेत 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। हमें काले झंडे दिखाने की जरूरत नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई और हमें सीएम से नहीं मिलने दिया तो हम काले झंडे दिखाकर सरकार का विरोध करेंगे। वहीं उन्होंने आरोप लगाए कि हमारे जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य स्तरीय सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं, लेकिन उसमें किसानों को ही नहीं जाने दिया जा रहा है।

Gaurav Gogoi ने कांग्रेस में मतभेद की खबरों को किया खारिज
Korba में खौफनाक वारदात, बुजुर्ग पर हमला
दोस्त ही निकला आरोपी, रायगढ़ में चौकीदार की हत्या का खुलासा