किसान मांगों के लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष के साथ ही 2 दर्जन कांग्रेसी गिरफ्तार। अध्यक्ष बोले- प्रशासन बना तानाशाह
हरदा।
हरदा में मांगों के लिए प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारूवा बस स्टैंड पर पुलिस ने कांग्रेस के लोगों को हिरासत में लिया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन साईं के साथ ही 2 दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कहना है कि वो किसानों की समस्या को लेकर मुलाकात के लिए समय मांग रह थे। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी,खराब हुई फसल का मुआवजा जैसी मांगों को लेकर बात करना चाहता थे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया है।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां