इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा में ओलावृष्टि से तबाही
-
35 मिनट तक गिरे ओले
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुछ हिस्सों में बुधवार को हुए ओलावृष्टि ने तबाही मचाई। इसमें मकानों, गाड़ियां, सोलर पैनल और पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा। यह तूफान करीब 35 मिनट तक चला। इस दौरान हुई भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। इस्लामाबाद में रहने वाले लोगों ने कहा कि ये बर्फ के गोले टेनिस बॉल जितने आकार के थे। उन्होंने अपनी जिंदगी में इतने बड़े ओले कभी नहीं देखे। ओलावृष्टि के कारण कई कारों के शीशे टूटने के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सीनेटर और पूर्व जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने बारिश के दौरान जो भी देखा वह पागलपन था। ओले ‘गोलियों की तरह’ गिर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह जलवायु परिवर्तन का असर है। इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय ने कहा कि वे ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। गेहूं और अन्य फसलों को हुए नुकसान के बारे में तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है।

राघव चड्ढा को लेकर सियासी तूफान, क्या छोड़ेंगे AAP?
जालंधर में कल 6 घंटे बिजली कटौती, कई इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद
बंगाल में बीजेपी की संभावना: क्या दोहराएगी 2021 की सफलता?
महतारी वंदन योजना: e-KYC जरूरी, बिना इसके नहीं मिलेगी राशि
Manasa में नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार