ग्वालियर में नशा मुक्ति केंद्र में पीएनबी के फील्ड अफसर की मौत,परिजनों का आरोप, केंद्र वालों ने हाथ-पैर बांधा; पीट-पीटकर मार डाला
ग्वालियर।
ग्वालियर में पंजाब नेशनल बैंक के फील्ड ऑफिसर की मिनी गोल्डन संस्कार नशामुक्ति केन्द्र में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि एक दिन पहले पंकज नशामुक्ति केन्द्र में मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर वहां से भाग आया था। वह पूरी तरह स्वस्थ्य था, लेकिन मंगलवार रात (12 अगस्त) को केंद्र वाले उसे बड़ागांव खुरैरी के पास से पकड़कर वापस ले गए थे। रातभर हाथ-पैर बांधकर पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नशामुक्ति केंद्र की ओर से बुधवार (13 अगस्त) सुबह 5 बजे परिजन को सूचना दी गई कि उनके बेटे पंकज की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। परिजन जब ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो वहां स्ट्रेचर पर पंकज की लाश पड़ी थी। घटना के बाद से ही नशामुक्ति केंद्र के संचालक फरार हैं। परिजन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
PNB की क्रेडिट शाखा में फील्ड ऑफिसर था पंकज
ग्वालियर के उपनगर मुरार त्यागी नगर निवासी पंकज (33) पुत्र अशोक शर्मा पंजाब नेशनल बैंक की क्रेडिट शाखा में फील्ड ऑफिसर था। उसे कुछ समय से बुरी तरह से सूखे नशे (स्मैक-गांजा) की लत लग गई थी। जब ये हद से ज्यादा हो गई तो परिवार वालों ने 25 जुलाई को पंकज को महाराजपुरा में शनिचरा रोड स्थित मिनी गोल्डन संस्कार नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह (12 अगस्त) पंकज समेत 7 से 8 युवक नशा मुक्ति केंद्र से भाग गए। पंकज अपने घर आया तो पूरी तरह से स्वस्थ था, लेकिन परिजन ने उसकी लत को देखते हुए नशा मुक्ति केंद्र को सूचना दे दी। केंद्र वाले आए और बड़ागांव खुरैरी के पास से पंकज को पकड़कर वापस ले गए।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा