आज मैं ट्रेन चलाऊंगा', लोको पायलट की सीट पर बैठकर युवक करने लगा जिद
ग्वालियर।
ग्वालियर शहर के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला, जब एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ट्रेन के इंजन में चढ़ गया और लोको पायलट की सीट पर बैठकर ट्रेन चलाने की जिद करने लगा। यह घटना ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर खड़ी मेमो ट्रेन में हुई, जो कैलारस जाने के लिए तैयार थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी और लोको पायलट कुछ देर के लिए इंजन से बाहर आए थे। इस दौरान एक अज्ञात युवक अचानक इंजन में घुसा और सीधे ड्राइवर की सीट पर बैठ गया। वह ट्रेन चलाने की जिद करने लगा। तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और रेलवे सुरक्षा बल को दी गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और युवक को शांत कराने की कोशिश की। गनीमत रही कि उसने इंजन के किसी नियंत्रण उपकरण या लीवर को नहीं छुआ, जिससे संभावित हादसा टल गया। करीब कुछ मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को इंजन से उतार लिया। पूछताछ में वह अपनी बात स्पष्ट नहीं कर सका। अधिकारियों ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया। फिलहाल युवक को पुलिस हिरासत में लेकर उसकी पहचान और पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। घटना के बाद ट्रेन की तकनीकी जांच की गई और सब कुछ सामान्य पाए जाने पर उसे कैलारस के लिए रवाना कर दिया गया। वायरल वीडियो में युवक इंजन में बैठा नजर आ रहा है और पुलिसकर्मी उसे नीचे उतारते दिख रहे हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा