शिवराज जी से ज्यादा उर्जा के साथ काम कर रहे मोहन यादव, गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम की सोच पर लगाई मुहर
ग्वालियर।
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर ग्वालियर में अभ्युदय मध्य प्रदेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे थे। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्वालियर जिले के लिए सिंगल क्लिक के माध्यम से 254.84 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। साथ ही ग्वालियर परिक्षेत्र में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 361.90 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 288.61 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण कर सौगात प्रदान की।
ग्वालियर को दो लाख करोड़ रुपए की सौगात
ग्वालियर ग्रोथ समिट से क्षेत्र को दो लाख करोड़ रुपए की सौगात मिली है। इसमें नए क्षेत्र में निवेश की योजनाएं हैं। साथ ही कई कार्य योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। गृह मंत्री अमित शाह और सीएम मोहन यादव ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को सुदृढ़ करने और नीतिगत बदलावों से प्रदेश में निवेश अनुकूल वातावरण बनाने के संपूर्ण प्रयासों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया।
सीएम मोहन यादव को दी बधाई
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये निवेश परियोजनाएं प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देते हुए व्यापक रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त करेंगी और आत्मनिर्भर एवं समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण को सुदृढ़ बनाएंगी। साथ ही रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से क्षेत्रीय उद्योगों को बढ़ावा देने की पहल करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को बधाई देता हूं। यह पहल प्रदेश में निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित कर मध्य प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
समावेशी विकास के पथ पर अग्रसर
अमित शाह ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार में मध्य प्रदेश अभूतपूर्व गति से समावेशी विकास के पथ पर अग्रसर है। साथ ही उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर केवल एक तिथि नहीं, बल्कि सुशासन, विचार और राष्ट्रसेवा की परंपरा का प्रतीक है। जहां भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार होते सुशासन का समन्वय दिखाई देता है।
मोहन यादव की तारीफ की
इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले एमपी बीमारू राज्य था। शिवराज सिंह चौहान ने एमपी को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर लाए। वो सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। अब मोहन यादव उनसे अधिक उर्जा के साथ काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश को नई ऊंचाई दे रहे हैं। वह मजबूती के साथ एमपी को आगे बढ़ा रहे हैं।
आदिवासी विभाग का गठन किया
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में ट्राइबल आबादी अधिक है। अटल जी की सरकार से पहले आदिवासियों के कल्याण के लिए कुछ नहीं था। उन्होंने उनके कल्याण के लिए अलग से आदिवासी विभाग का गठन किया। साथ ही उनके अधिकारों को मजबूती दी।

लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन
आज से शुरू CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतज़ाम
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी: क्या आज फुल टैंक करवाना होगा महंगा? जानें आपके शहर का ताजा रेट
सोना-चांदी फिर हुए बेकाबू: गहने बनवाने से पहले देख लें आज के नए रेट, वरना जेब पर पड़ेगा भारी बोझ