अमित शाह आए, शाही सड़क लाए! ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी के घर फर्राटे से पहुंचे
ग्वालियर।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के ग्वालियर निवास के बाहर अचानक बनी सड़क चर्चा का विषय बन गई है. ग्वालियर के कमल सिंह बाग इलाके में आज भी उनका पैतृक निवास है और तीन दिन बाद उनकी जयंती है. उनके पड़ोस में रहने वाले लोग इस बार ज्यादा खुश हैं क्योंकि एक दशक बाद अटल जी की गली में अच्छी रोड बन गई है और इस रोड का श्रेय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिया जा रहा है.
अटल जी के घर की सड़क का अमित शाह कनेक्शन?
अटल जी के घर की रोड बनवाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने न कोई पत्र लिखा और ना ही कोई निर्देश दिए लेकिन ये रोड उनके एक कार्यक्रम की वजह से बनवाई गई है. वह भी एक दिन में. और अब नगर निगम इस ताजी रोड को धोकर चमकाने में लगा हुआ है.
पहले नई सड़क बनाई, अब धुलाई करा रहा नगर निगम
इस सड़क को बने वैसे एक दशक से ज्यादा हो चुका था. दो दिन पहले तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पूरी गली में थे और कई जगह सड़क उखड़ी थी. हर साल अटल जी की जयंती पर कोई ना कोई बड़ी हस्ती अमूमन उनके पैतृक घर आती है. ऐसे में हर साल पैच वर्क कर दिया जाता था. लेकिन इस बार पूरी सीमेंटेड रोड फिर बना दी गई, वो भी एक दिन में. आज अटल जी की गली में रहने वाले लोग खुश हैं, इस बात से कि सालों बाद उनकी गली की सूरत बदल गई है, भले ही तीन दिन के लिए ही सही लेकिन अटल जी का जन्मदिन उनके जीवन में भी विकास के कुछ पल ले कर आ ही जाता है. शायद यही वजह है कि लोग चाहते हैं कि अटल जी के जन्मदिन पर बार-बार यहां नेता मंत्री आते रहें, इसी बहाने यहां विकास होता रहेगा. अमित शाह 24 दिसंबर बुधवार को ग्वालियर दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे अटल जी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

लोरमी में महिला से छेड़छाड़ केस, दो आरोपी गिरफ्तार
सिंघानिया चौक पर चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार
MCB में धान उठाव की रफ्तार तेज, 4.27 लाख क्विंटल का सफल परिवहन
रायपुर में फरार आरोपी की सक्रियता से हड़कंप, वीडियो वायरल
लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन