भोपाल। 
मध्य प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस ने आगामी चुनावी रणनीति को धार देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जल्द ही राज्य में हर बूथ मजबूत अभियान की शुरुआत करेंगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट से होने जा रही है, जिसे राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है।
तोमर के घर से पार्टी मजबूती का काम करेगी कांग्रेस!
सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी खुद इस अभियान को हरी झंडी दिखाएंगी और पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने का आह्वान करेंगी। कांग्रेस का लक्ष्य है कि इस कार्यक्रम के जरिए स्थानीय स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत की जाए और मतदाताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा सके।
दिमनी सीट का चुनावी इतिहास कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण
पार्टी नेताओं का कहना है कि दिमनी सीट का चुनावी इतिहास कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। ऐसे में यहां से अभियान शुरू कर संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश होगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस का यह कदम आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो सकता है। इससे पार्टी के बूथ प्रबंधन और जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में मदद मिलेगी।
बूथ रक्षक अभियान में मतदाता सूची का वेरिफिकेशन किया जाएगा
महामंत्री कांग्रेस प्रभारी संगठन संजय कामले  के मुताबिक बूथ रक्षक अभियान में मतदाता सूची का वेरिफिकेशन किया जाएगा । इसके साथ ही पता किया जाएगा कि  विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बीच क्या गलत वोटर्स जोड़े गए । पहले और बाद में कितने मतदाता जोड़े गए और हटाए गए विधानसभा क्षेत्र में 20- 20 कलस्टर बनाए जाएंगे और  हर कलस्टर में बूथ रक्षक तैनात किए जाएंगे । प्रियंका गांधी की टीम इन बूथ रक्षकों को ट्रेनिंग देगी।  देश के 5 राज्यों  में ये बूथ रक्षक अभियान कांग्रेस चलाएगी ।आपको बता दें कि ये सीट विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की है जहां से कांग्रेस रणनीति के तहत कार्य करने जा रही है।  लिहाजा एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तरपदेश के साथ ही हरियाणा में ये अभियान चलेगा